50 लाख रुपए के देशी विदेशी अवैध शराब की बाड़ी खेप बरामद 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- बिहार के गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी स्थित बम बाबा पहाड़ी के गुफा से पुलिस ने छापामारी कर 300 लीटर बीयर दो पेटी में रखी 15 बोतल विदेशी शराब और दो बोरे में राखी 170 लीटर महुआ की बड़ी अवैध शराब की खेप बरामद की है डीएसपी टू धर्मेंद्र भारती ने बताया कि गुप्त सूचना थी कि अवैध शराब व्यवसाय बद्री पासवान और ज्योति पासवान द्वारा बम बाबा पहाड़ी के गुफा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब रखकर व्यवसाय कर रहा है यहीं से एजेंट के माध्यम से अवैध शराब की ट्रैफिकिंग की जा रही थी दोनों के खोप से कोई भी कुछ नहीं बोलता था.

उन्होंने बताया बद्री पासवान और ज्योति पासवान रेलवे स्टेशन के आसपास के होटल में शराब पहुंचाने और लॉटरी खिलाने की धंधे से जुड़ा है उन्होंने बताया बरामद की बरामद की गई शराब लगभग 50 लाख रुपए की होगी उन्होंने यह भी बताया की 2 दिन पूर्व दोनों का हाथ में हथियार लहराते वीडियो वायरल भी हुआ था हालांकि बद्री पासवान और ज्योति पासवान फिलहाल पुलिस के चंगुल से फरार है उसके गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है उन्होंने बताया कि दोनों की संपत्ति की जांच की जा रही है और सरकार से सीसीए लगाने की भी अनुशंसा की जा रही है उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व बागेश्वरी मोहल्ले में हुई फायरिंग कार्ड में पुष्टि के बाद दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है मामले में चार लोगों को अभियुक्त बनाया गया है इस कांड में संलिप्त टोनि चंद्रवंशी रोशन पासवान दुर्गा मांझी और छोटू मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article