हाजत में बंद आरोपी ने की फाँसी लगाने की कोशिश, सही समय पर पुलिस ने बचाया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-पटना शास्त्रीनगर थाने के हाजत में बंद आरोपी विवेक कुमार ने मंगलवार की अहले सुबह फांसी लगाने का प्रयास किया। हालांकि एन मौके पर प्रहरी ने देख लिया। थाने में हंगामा मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने विवेक को किसी तरह उतारा। तब तक वह बेहोश हो चुका था। आनन-फानन में पुलिस उसे लेकर पीएमसीएच गई। पीएमसीएच के इमरजेंसी में विवेक को भर्ती कराया गया। विवेक इलाजरत है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। विवेक हाजीपुर का रहने वाला है, उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

रविवार की देर शाम शास्त्रीनगर में विवेक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को दिया था। लोगों ने आरोप लगाया था कि विवेक मोबाइल चोरी की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली आई और हाजत में बंद कर दी। विवेक का कोई आपराधिक इतिहास अब तक पुलिस को नहीं मिला है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article