नक्सल प्रभावित क्षेत्र में छापेमारी 45 लीटर शराब बरामद, एक भट्टी ध्वस्त,3000 किलो अर्धनिर्मित महुआ शराब विनष्ट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK-मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर पुलिस ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र मे शराब कारोबारीयों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।जिसमें थाना क्षेत्र के कर्मनतरी गाँव के पहाड़ी तलहटी क्षेत्र मे छापेमारी करते हुए 3000 किलो अर्धनिर्मित देशी शराब को विनष्ट किया गया एवं एक देसी शराब की भठ्ठी को ध्वस्त किया गया है ।छापेमारी मे खड़गपुर पुलिस ने मौके से 45 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया। वहीं पुलिस आने की भनक मिलते ही मौके से कारोबारी चकमा देकर फरार हो गए। उपयुक्त बातों की पुष्टि करते हुए थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया की मामले में उत्पाद अधिनियम मामले अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। मौके पर से फरार शराब कारोबारी के जानकारी जुटाई जा रही है।वही इस करवाई में खड़गपुर थाना अध्यक्ष विपिन सिंह, एसआई कुंदन कुमार सहित थाना के कई पुलिस जवान मैंजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article