कैमूर में 10.4 करोड़ से बने इको पार्क का किया उद्घाटन सीएम ने मां मुंडेश्वरी का लिया आशीर्वाद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कैमूर मां मुंडेश्वरी धाम में 10.4 करोड़ से बने इको पार्क का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को उद्घाटन किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एकदिवसीय दौरे पर बुधवार को कैमूर पहुंचे। सीएम ने इको पार्क का उद्घाटन करते हुए पार्क का भ्रमण किया इसके बाद मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में पहुंचकर माता का दर्शन पूजन किया।

मुख्यमंत्री ने भगवानपुर में मां मुण्डेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क का उदघाटन,तेलहार कुण्ड जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का उदघाटन, नुआंव प्रखंड में तियरा पम्प कैनाल योजना का भ्रमण,भभुआ एवं मोहनियां शहरों के लिए पेयजल जलापूर्ति योजना का शिलान्यास,चैनपुर प्रखंड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के योजनाओं के अंतर्गत कई योजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास तथा अखिनी पंचायत के तियरा में विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण एवं विभिन्न संचालित योजनाओं के लाभुकों को वितरण किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण वन मंत्री प्रेम कुमार,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सहित स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि पार्टी के जिला अध्यक्ष मौजूदरहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सीएम ने मां मुंडेश्वरी का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री बुधवार को मां मुण्डेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क का उदघाटन किया। इस दौरान वह मां मुण्डेश्वरी मंदिर में दर्शन भी किया। पौरा पहाड़ी के नीचे पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के द्वारा 10.4 करोड़ की लागत से वन्य प्राणी ईको पार्क बनाया गया है।यह पार्क 13.6 एकड़ में फैला हुआ है। इस पार्क में विभिन्न वन्य प्राणी की प्रतिमाए लगाई गईं हैं वृक्ष धर,मचान, पुल, बुद्ध सरोवर का जीर्णोद्धार, ओपन एयर थियेटर, गजेबो, फव्वारे, झरने, लाईट आदि लगाए गए हैं।ओपन थियेटर में 300-400 लोगों को एक साथ बैठने की व्यवस्था है।पूरे पार्क में स्वचालित स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, जिससे पूरे पार्क को सिंचित किया जा सके और हरियाली को बरकरार रखा जा सके। मां मुण्डेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क हरे-भरे पेड़ों और खुबसूरत बागीचों से सुसज्जित ना केवल स्थानीय लोगों के लिए मंनोरंजन स्थल होगा बल्कि यह इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा।

तेलहार कुण्ड जलप्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का उद्घाटन

मुख्यमंत्री मां मुण्डेश्वरी वन्य प्राणी इको पार्क से ही तेलहार कुण्ड जलप्रपात में पर्यटकों की सुविधाओं का उदघाटन किया।यह जलप्रपात भभुआ से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां का जलप्रपात लगभग 500-600 फीट की ऊंचाई से गिरता है जो देखने में बेहद मनमोहक और पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटकों को सुगमता को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 2.25 करोड़ रुपए की लागत से बिहार के सबसे गहरे जलप्रपात तेलहार कुण्ड में पर्यटकीय सुविधा जैसे: पहुंच पथ, प्रवेश द्वार, सुरक्षा रेलिंग, गजेबो,पार्किंग,बैरक, शौचालय, व्यू प्वाइंट आदि का निर्माण कराया गया है। इन सुविधाओं के विकास के बाद तेलहार कुण्ड जलप्रपात में पर्यटकों की संख्या में उतरोतर वृद्धि की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article