जनता दल यूनाइटेड के द्वारा संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर की गई बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर महानगर जनता दल यूनाइटेड परिवार के ओर से जिलाध्यक्ष संजय शाह की अध्यक्षता में भागलपुर महानगर टीम की बैठक एक स्थानीय होटल में की गई इस बैठक में कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को किस प्रकार मजबूत किया जाए.

इसके लिए वार्ड से लेकर पंचायत तक कार्यकर्ताओं को किस प्रकार मजबूती प्रदान किया जाए वही आगामी 2025 की चुनाव के लिए बूथ स्तर तक किस प्रकार मजबूती प्रदान करने के लिए साथियों को जोड़ा जाए वही इस बैठक में शामिल जदयू के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा उद्देश्य 2025 के चुनाव में 225 सीटों पर जीत हासिल करना है यह एनडीए गठबंधन का सपना है, और इस सपने को अमल में लाने के लिए पुरजोर मेहनत कर रहे हैं इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की मजबूती कैसे हो और 2025 में आसन्न विधानसभा के चुनाव में भागलपुर से एनडीए की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए आज की यह बैठक रखी गई थी इसके लिए हमारे नेता के विचारों को और उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यों को लेकर हम तमाम साथी वार्ड से लेकर पंचायत तक जाएंगे और अपने विचारों को रखेंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article