AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झांसे मे लेकर सास-बहू के साथ छिनतई, जांच मे जुटी पुलिस

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

राजधानी पटना में अपराधी बेलगाम होते नजर आ रहे हैं।त्योहारों में घर वापस आई सास बहू के साथ शातिर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। ताजा मामला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के 22 नंबर पार्क के पास का है। जहां एक वृद्ध महिला को झांसा देकर जबरन एक स्कॉर्पियो में बिठा सुनसान जगह पर ले जाकर उसके सोने के जेवरात, मोबाइल और अन्य सामानों को लेकर फरार हो गए हैं। जिसके बाद पीड़िता सास बहू इस साजिश की शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंची। दरअसल दिल्ली से ट्रेन पकड़ फतुहा जाने के लिए पटना के करबिगहिया रेलवे स्टेशन उतरी थी पीड़िता ने बताया कि स्टेशन के समीप एक अनजान युवक ने खुद फतुहा जाने और सास बहू को फतुहा छोड़ने की बात कह कर झांसे में ले लिया।मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता को शातिर बदमाश ने पहले भरोसे में लिया फिर भाई के बिहार सरकार में बड़े अधिकारी होने की बात कहकर फोन लगाया और एक स्कॉर्पियो बुलाया जिसपर सभी को बिठा उनके सामानों को लाद वहां से कंकड़बाग थाना क्षेत्र के 22 नंबर पार्क के पास पहुंचे।

बताया जा रहा है की पीड़िता को शातिरों ने सामान चेक कराने का हवाला देकर बहु और उसके बेटे को सभी सामानों के साथ उतार दिया। वही वृद्ध महिला सास को स्कॉर्पियो में बैठा कुछ दूर कार्यालय में काम का बहाना बना ले गए। जिसके बाद शातिरों ने जबरन वृद्ध महिला के कान में पहने सोने के जेवरात और मोबाइल को लूट लिया और स्कॉर्पियो से उतार तीनो फरार हो गए। घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों के कहने पर कंकड़बाग थाने पहुंच पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है।फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत सुन घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों और स्कॉर्पियो की तलाश में जुटी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More