AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

एक्सीडेंट मे एक युवक की हुई मौत, मृतक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के महदीपुर करहरिया गांव में एक युवक की संदेहास्पद मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यदुनंदन प्रसाद सिंह का ऐक्सिडेंट हो गया था। मायागंज अस्पताल आने के क्रम में इसकी मृत्यु हो गई। वहीं मृतक के भाई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मेरे भाई का ऐक्सिडेंट नहीं हुआ बल्कि बालू माफिया ने एक साज़िश के तहत इसकी हत्या कर दी है।

यहां तक कि मृतक के परिजनों ने जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवालक चौधरी और बबलू यादव पर हत्या का आरोप लगाया है।वे कहते हैं कि पूर्व में भी हमारा खेत बालू खनन के लिए जबरदस्ती जोत लिया था। गोलीबारी भी हुई थी हमने जगदीशपुर थाना में आवेदन भी दिया था लेकिन बालू माफिया पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू माफिया काफी सक्रिय हैं फिर भी प्रशासन इस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। आज यदुनंदन बालू माफिया का शिकार हो ही गया। खबर लिखे जाने तक शव की पोस्टमार्टम नहीं हुई थी।