आपका सामान निचे गिर गया है कह कर शातिर चोर गायब कर देता था कीमती सामान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति लोगों से कहता था कि उनका सामान नीचे गिर गया है, और इसी बहाने वह गाड़ी में रखा कीमती सामान चुरा ले जाता था।पुलिस ने बताया कि यह एक तमिलनाडु के गैंग का सदस्य है।

जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दो की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। दिलचस्प बात यह है कि इस व्यक्ति को हिंदी भाषा का ज्ञान नहीं है।इस मामले में लॉ एंड ऑर्डर के डीएसपी ने बताया कि यह व्यक्ति ठीक से हिंदी नहीं बोलता, केवल इतना कहता है, “सर, आपका सामान गिर गया,” और फिर चोरी की घटना को अंजाम देता है।जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में चांदनी चौक के पास एक लैपटॉप और डाक बंगला स्थित छाबड़ा सपोर्ट के पास एक व्यक्ति का पर्स चुराया गया। दोनों मामलों की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article