राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ विवादों में, लेखक ने जताया आपत्ति भेजा नोटिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लेखक अमित गुप्ता ने फिल्म “विक्की विद्या का वो वाला विडिओ” को लेकर फिल्म के निर्माताओं और निर्देशक को कानूनी नोटिस भेजा है,मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित गुप्ता ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का ट्रेलर देखा तो वे हैरान रह गए क्योंकि इसका सेंट्रल कॉन्सेप्ट उन्होंने ही लिखा है। उन्होंने काफी समय पहले स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) में एक लेखक के रूप में इस कहानी को रजिस्टर कराया था। इसीलिए हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के सभी निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। आपको बता दें कि ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ की कहानी एक नवविवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब डीवीडी खो जाती है, इससे उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच जाती है और फिर कॉमेडी क्रिएट होती है। अमित गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने कहानी का बेसिक स्ट्रक्चर लिखा था, जिसे स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन में रजिस्टर भी कराया गया है। अब उसी आइडिया पर फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ बनाई गई है। ये कॉपीराइट उल्लंघन का मामला है और मैंने निर्माताओं के खिलाफ नोटिस भेजा है। निर्माताओं की ओर से मिले जवाब में उनके द्वारा लिखी गई रजिस्ट्रेशन की तारीख अमित गुप्ता की रजिस्ट्रेशन तारीख के बाद की है।

इससे साबित होता है कि अमित गुप्ता का दावा सही है ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज हुई। 90 के दशक पर आधारित फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, एकता कपूर, शोभा कपूर, विमल लाहोटी, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, राज शांडिल्य और विपुल डी शाह हैं। अमित गुप्ता को न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा और इस फिल्म के कहानीकार के रूप में उनका नाम दर्ज होगा।आपको बता दें कि टी-सिरीज के तरफ से एक गुप्त मीटिंग भी रखी गई जिसमें ब्रजभुषण के द्वारा निर्माता किसन कुमार से टेलीफोनीक बात चित कराइ गई और उन्हे उचित मुआवजा और फिल्म के क्रेडिट में उनका नाम सामिल किया जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article