- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
मुंगेर,हाथियार तस्करों के खिलाफ मुंगेर पुलिस की लगातार कार्रवाई । ताजा मामला में हथियार तस्करी की सूचना पर एसटीएफ और मुंगेर कासिमबाजार पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के सफियाबाद हवाई अड्डा में कार्रवाई।
जहां से पुलिस ने दो हथियार तस्कर संटू चौधरी और अजीत उर्फ सोनू को एक 9 एमएम पिस्टल , एक मास्केट और 8 राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस के पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह 45 हजार रुपया में हथियारों को बेचने वाला था । वहीं पुलिस के द्वारा अब दोनों हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है । साथ ही तस्करों के द्वारा पुलिस के सामने पिस्टल खरीदने आए लोगों के नाम भी खुलासा किया है जिसका पुलिस के द्वारा सत्यापन किया जा रहा है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
