मुंगेर पहुंची महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी गौरव यात्रा, डीएम एसपी ने किया भव्य स्वागत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजगीर में आयोजित होने वाले एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप को लेकर निकाली गई ट्रॉफी गौरव यात्रा मुंगेर पहुंची। जहां ट्रॉफी गौरव यात्रा के मुंगेर संग्रहालय पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। वही जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद ने एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी को लेकर शहर में भ्रमण किया और संग्रहालय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही आयोजन में मुंगेर भाजपा विधायक प्रणव कुमार, एडीएम मनोज कुमार, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार, और टीम लीडर विनय कुमार मौजूद थे। वही इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि मुंगेर जिले के लिए यह क्षण गौरव का है। उन्होने इसे ऐतिहासिक करार देते हुए खेल की दुनिया का मील का पत्थर बताया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के कारण आज बिहार इस मुकाम पर पहुंचा है जहां राजगीर में महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेला जायेगा। वही महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेल महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। तो वही एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि हमलोगो के लिए गर्व की बात है कि पहली बार राजगीर खेल स्टेडियम में महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेला जा रहा है। और इस चैम्पियनशिप से बिहार के खिलाड़ियों को बढ़ावा भी मिलेगा। टीम लीडर विनय कुमार ने बताया कि राजगीर में 11 से 20 नंबर तक एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जा रही है, जिसमे भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। और वही बिहार में एशियन महिला हॉकी चैम्पियनशिप खेल के प्रचार व प्रसार को लेकर ट्रॉफी गौरव यात्रा निकाला गया है। जिसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रॉफी गौरव यात्रा की टीम को राजगीर से रवाना किया है। जो हरियाणा, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के बाद बिहार के विभिन्न जिला में यात्रा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में ट्रॉफी गौरव यात्रा 19 अक्टूबर को शुरू की गई थी जो अब तक बिहार के दस जिलों की यात्रा पूरा की है और 4 नवंबर को राजगीर में समाप्त हो जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article