बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है शाहजंगी पंचायत के वार्ड नंबर 4 के ग्रामीण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के शाहजंगी पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित गंगोता मैदान गांव में जल संकट गंभीर समस्या बन चुका है। इस गांव में 200 से अधिक परिवार रहते हैं, जो प्रतिदिन पानी के लिए जूझ रहे हैं। गांव में एक मिनी प्लांट टंकी तो स्थापित है, लेकिन 8 महीने से यह खराब पड़ी है, जिससे लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

गांव के निवासी, जिनमें ज्यादातर मजदूरी करते हैं, अपने परिवार की प्यास बुझाने के लिए रेलवे पटरी पार कर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।टंकी संचालक पिकी देवी के अनुसार, कई बार जल विभाग के अधिकारियों को इस समस्या की सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। ग्रामीण सतीश मंडल ने भी इस समस्या पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और बताया कि समस्या का समाधान न होने के कारण लोग बेहद परेशान हैं।यह मिनी प्लांट टंकी विमल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाया गया था, और जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने उठाया है। बावजूद इसके, ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे गांव के लोगों में बिहार सरकार और प्रशासन के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। अब देखना होगा कि कब तक विभागीय अधिकारी और ठेकेदार इस गांव की जल समस्या का समाधान करते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article