छठ पूजा में यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत,रेलवे चला रहा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। हाजीपुर मुख्यालय के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सरस्वती चंद्र ने बताया कि बिहार के विभिन्न स्टेशनों से होकर कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

इनमें से प्रमुख ट्रेनें निम्नलिखित हैं:

1. बेंगलुरु-बरौनी स्पेशल (गाड़ी संख्या 06237/06238):

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आगमन: यह ट्रेन 4 नवंबर को रात 9:25 बजे बेंगलुरु से प्रस्थान कर 6 नवंबर को शाम 5:10 बजे पाटलिपुत्र और रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी।प्रस्थान: वापसी में यह ट्रेन 9 नवंबर को बरौनी से चलेगी और 11 नवंबर को बेंगलुरु पहुंचेगी।

कोच: इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान के 10 और साधारण कोच के 2 डिब्बे होंगे।

2. सियालदह-दरभंगा स्पेशल (गाड़ी संख्या 03119/03120):

आगमन: यह ट्रेन 1 और 8 नवंबर को सुबह 9 बजे सियालदह से चलेगी और शाम 7:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।

प्रस्थान: दरभंगा से वापसी में रात 11:30 बजे चलकर अगले दिन सियालदह पहुंचेगी।

कोच: इसमें तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 16 कोच होंगे।

3. टाटा-कटिहार स्पेशल (गाड़ी संख्या 08181/08182):

आगमन: 4 और 11 नवंबर को टाटा से प्रस्थान करेगी, और कटिहार से 5 और 12 नवंबर को वापस चलेगी।

कोच: इसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान के 4 और साधारण कोच के 2 डिब्बे होंगे।

4. रांची-पूर्णिया स्पेशल (गाड़ी संख्या 08626/08625):

आगमन: यह ट्रेन 3 और 10 नवंबर को रांची से चलेगी और 4 एवं 11 नवंबर को पूर्णिया से वापस चलेगी।

कोच: इसमें तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 1, शयनयान के 6 और साधारण श्रेणी के 6 कोच होंगे।इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को छठ पूजा के दौरान यात्रा में सुविधा मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article