भागलपुर में एक धार्मिक स्थल पर फहराया विशेष रंग का झंडा, स्थित तनावपूर्ण,पुलिस कर रही कैंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, ललमटिया थाना क्षेत्र के टमटम चौक पर सोमवार को एक धार्मिक स्थल पर झंडे लहरा देने से तनाव बढ़ गया। वही, जिससे दोनों पक्ष मे तनाव की स्थिति बनी गई है। सूचना के बाद फौरन मौके पर भागलपुर के सिटी एसपी के.रामदास, DSP- टू राकेश कुमार, नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह, ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन समेत कई थाने की पुलिस और पूजा समिति व शांति समिति क लोंगो ने पहुंचकर मामले को शांत कराया.

मामले को लेकर चौक चौराहे पर पुलिस कैम्प कर रही है। फिलाल अभी स्थिति समान्य बताया जा रहा है। वही मामले को लेकर सिटी एसपी डॉ के रामदास ने बताया ललमटिया चौक पर एक धार्मिक स्थल पर विशेष रंग का झंडा लगाया गया था सीसीटीवी कैमरा वीडियो फुटेज की जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा साथ स्थिति नियंत्रण मे है*काली विसर्जन के दौरान इसी जगह पर फहराया गया था झंडा*- काली प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक धार्मिक स्थल की बाहरी दीवार पर चढ़कर विशेष रंग का झंडा फहराया था।

जिसको वीडियो वायरल होने परपटना के सियासी गलियारे तक में हलचल रही थी। वहीं, नाथनगर के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित टमटम चौक के समीप एक धार्मिक स्थल की बाहरी दीवार पर चढ़ कर विशेष रंग का झंडा फहराने वाले उपद्रवी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। भागलपुर पुलिस ने उपद्रवी के विरुद्ध की गयी त्वरित और सख्त कार्रवाई की जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर दी थी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article