गोली लगने से एक थानेदार हुए घायल, एक आदमी की हुई मौत, जमीन विवाद में फायरिंग की शिकायत पर पहुंचे थे थानाध्यक्ष

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर खगड़िया के पसराहा थाना इलाके के महाद्दीपुर गांव में आज जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुए फायरिंग में गोली लगने से पसराहा थाना के थानाध्यक्ष संजय विश्वास घायल हो गए हैं।जबकि फायरिंग में एक आदमी की मौत हो गई है। गोलीबारी होने की शिकायत पर थानाध्यक्ष संजय विश्वाश अपने दल बल के साथ महाद्दीपुर गांव पहुंचे थे।जहां उन्हें गोली लगी।जिसमें वह घायल हुए हैं।

जख्मी थानाध्यक्ष को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि इलाज कर रहे डॉक्टर ने जख्मी थानेदार को खतरे से बाहर बताया है। खबरों के बारे में बताया जाता है कि गांव के दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर झड़प हो रही थी।जिसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय विश्वास घटना स्थल पर पहुंचे।इसी दौरान फायरिंग होने लगी ।जिसमें गोली लगने से सहेंद्र सिंह की मौके पर मौत हो गई।जबकि थानाध्यक्ष घायल हुए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article