भागलपुर: जमीन विवाद में 70 वर्षीय वृद्ध पर हमला, गंभीर हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना और आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर 70 वर्षीय वृद्ध पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित माधव साह के अनुसार, यह घटना 2 तारीख की रात करीब 10 बजे की है, जब वे अपने बथान की ओर जा रहे थे।

माधव साह ने बताया कि उसी दौरान उन्होंने देखा कि गांव का ही एक व्यक्ति प्रेमजीत मंडल उर्फ नेपाली मंडल उनकी निजी जमीन पर सड़क का निर्माण कर रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मौके पर मौजूद 10 से 15 अज्ञात लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में माधव साह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना को गांव के एक व्यक्ति ने देखा, जिसने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल अवस्था में माधव साह को पहले प्राथमिक उपचार के लिए सुल्तानगंज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

डॉक्टरों के अनुसार, घायल के नाक में गंभीर चोट आई है और ऑपरेशन की आवश्यकता बताई गई है। फिलहाल माधव साह का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना की सूचना और आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article