अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा का हुआ अनावरण समारोह, उनके जीवन चरित्र पर डाला गया प्रकाश

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर में स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद रामफल मंडल के आदमकद प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम अखिल भारतीय धानुका उत्थान महासंघ मुंगेर की तरफ से आयोजित किया गया। जिसके मुख्य संयोजक इंजीनियर अविनाश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष बलराम मंडल और बैलून सिंह के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सर्वप्रथम श्री मंडल के प्रतिमा का अनावरण बिहार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं इंजीनियर अविनाश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसके उपरांत कार्यक्रम में कई दिग्गज मंत्रियों का आवागमन होता रहा, जिसमें बिहार के पर्यटन मंत्री प्रेम कुमार, खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार मुंगेर विधायक प्रणव यादव, अमनौर विधायक मंटू मंडल मुख्य रूप से कार्यक्रम में सारिक हुए। जहां पर वक्ताओं ने श्रीमंडल के जीवन चरित्र पर अपने संबोधन से प्रकाश डाला। जहां हजारों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुष की भीड़ संबोधन को सुनने एवं कार्यक्रम में शामिल होने के मौजूद रहे इसके साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में मुंगेर कौर कमेटी के सदस्य जिला अध्यक्ष अनिल कुमार जिला सचिव धानुक बिट्टू सिंह कोषाध्यक्ष अमर कुमार प्रभात प्रदेश संगठन मंत्री दिलीप मंडल, मुकेश सिंह,महेंद्र मंडल, सीताराम मंडल, मंत्रिमंडल, गंगा कुमार, मंटू मंडल एवं सैकड़ो सदस्य के साथ अन्य गण्यमन कार्यक्रम को सफल बनाने में मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article