डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, भीषण हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत, मचा कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA– एक भीषण सड़क हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जा घुसी। इस दौरान सामने से आ रही ट्रक और कार के बीच इतना जोरदार टक्कर हुआ कि कार के परखच्चे उड़ गए। सभी डॉक्टर एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। आशंका है कि नींद आने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरे लेन में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति जख्मी भी है। यह भीषण हादसा उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ है।

शादी समारोह से लौट रहे थे

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टर शामिल हैं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे के करीब किलोमीटर संख्या 196 पर हादसा हुआ है। हादसे का शिकार हुए सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। शवों को मोर्चरी में रखा गया है।

मृतकों की हुई शिनाख्त, एक अज्ञात

सभी मृतक डॉक्टर हैं और सैफई मेडिकल कॉलेज में पीजी कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह ने बताया कि सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा पुलिस को हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article