- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बीघा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता स्वर्गीय राम लखन सिंह की 42 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्मृति वाटिका में पुष्पांजलि अर्पित कर अपने पिता की यादों को नमन किया।
पुण्यतिथि के इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने पिता के आदर्शों और मूल्यों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान गांव के लोग और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।नीतीश कुमार हर वर्ष अपने पिता की पुण्यतिथि पर कल्याण बीघा आते हैं और इस मौके पर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके हालचाल भी लेते हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
