मुंगेर मे महिला विकास मंच की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुंगेर मे महिला विकास मंच की बैठक मोगल बाजार में राष्ट्रीय संयोजक वीणा मानवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से महिला विकास मंच का जिलाध्यक्ष रीता कुमारी को मनोनित किया गया। जबकि विभा सिंह को सचिव, हरि ओम मंडल को जिला संयोजक मनोनित किया गया। उपसंयोजक इन्दूमति, कार्यकारी अध्यक्ष मधु मिश्रा, उपसचिव बबली कुमारी, महामंत्री शहजादी बानो, कोषाध्यक्ष बिन्दू देवी, प्रवक्ता भाव्या भारती तथा लीगल एडवाइजर विनोद शर्मा एवं युवाध्यक्ष संजीव सिंह को मनोनित किया गया।

कार्यकारिणी गठन के पश्चात राष्ट्रीय संयोजक वीणा मानवी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक स्तर से परिवारिक विवाद का निबटारा करना है ताकि महिलाओं को कोर्ट या थाना का चक्कर लगाना नहीं पड़े। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना, तथा महिलाओं के सम्मान एवं न्याय के लिए आवाज उठाना है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मुंगेर मे महिला विकास मंच कि शाखा नहीं थी, यहां कि किसी महिला के सात कोइ घटना दुर्घटना होती थी तो उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पटना आना पड़ता था जिसमे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था पर अब यहां महिला विकास मंच कि कार्यकारणी का गठन हो जाने से यहां कि पीड़ित महिलाओं को अब पटना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।इस अवसर पर तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष सोना सरिता, संगीता पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article