प्राथमिकता सूची के कार्यों के निष्पादन को लेकर हुई बैठक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर 20 दिसम्बर 2024:-जिलाधिकारी डॉ0 नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारीयों की प्राथमिकता सूची वाले लंबित कार्यों के निष्पादन की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय कक्ष में आयोजित की गईबैठक में सामान्य प्रशाखा, राजस्व शाखा, ग्रामीण विकास, विधि प्रशाखा, आपूर्ति प्रशाखा, सामाजिक सुरक्षा, निर्वाचन बाल विकास परियोजना, समाज कल्याण, भू अर्जन, परिवहन, योजना, अल्पसंख्यक कल्याण, जिला नजारत, उद्योग, आपदा प्रबंधन से संबंधित प्राथमिकता सूची वाले कार्यों के लंबित कार्यों की समीक्षा बारी- बारी से की गई बैठक में जिलाधिकारी ने भागलपुर जिले को कुपोषण मुक्त करने को लेकर चलाए गए अभियान मिशन केयर 45 की उपलब्धियां से संबंधित प्रतिवेदन को राज्य स्तर पर भेजने हेतु जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देशित किया.

सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के लाभ प्राप्त करने हेतु लोगों को जागरूक करने हेतु सभी मुखिया जी को पत्र प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि वे जान सकें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु लाभुकों को क्या-क्या करना है किस तरह से आवेदन करना हैएन एच के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि एन एच 80 भागलपुर- कहलगांव पथ में अवशेष 400 मीटर की ढलाई कार्य किया जा चुका है जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड के लाभुकों का आधार सत्यापन कार्य अंतिम चरण में हैशीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा जिलाधिकारी ने सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी को प्रत्येक दिन अपनी प्राथमिकता सूची वाले कार्यों को संवेदनशीलता से शीघ्र निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया बैठक में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article