राजधानी पटना के गांधी मैदान में कल से आम लोगों की एंट्री बैन, जानें क्या है कारण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- पटना आयुक्त कार्यालय ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 10 से 25 जनवरी तक गांधी मैदान में आम जनता के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और समारोह की भव्य तैयारियों के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।

आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी नोटिस में बताया गया है कि इस समय के दौरान गांधी मैदान में परेड और अन्य पूर्वाभ्यास आयोजित होंगे। इससे पहले 11 जनवरी से गांधी मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू होगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति आवश्यक रहेगी। इसके साथ ही, गांधी मैदान में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की झांकियों का निर्माण कार्य भी जारी रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गांधी मैदान में मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केवल वे अधिकारी और कर्मचारी गांधी मैदान में प्रवेश कर सकेंगे, जो गणतंत्र दिवस की तैयारियों में शामिल हैं। इन कर्मचारियों के लिए एक या दो गेट खुले रहेंगे, जबकि अन्य गेट बंद रहेंगे। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित होने वाली परेड और अन्य कार्यक्रमों के लिए प्रवेश द्वार खुले रहेंगे, और आम जनता को कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article