AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड को सोशल मीडिया के जरिए घर पर बुलाया फिर की जमकर मारपीट

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर पत्नी के बॉयफ्रेंड को इंस्टाग्राम के जरिए बात कर पति ने भागलपुर बुलाया और उनको एक कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की उन्हें चाकू से भी हमला किया गया जिसमें की जख्मी हो गया, मारपीट के बाद आरोपी पति ने बॉयफ्रेंड के पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती भी मांगी इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपह्रत हुए बॉयफ्रेंड को गर्लफ्रेंड के पति के चंगुल से छुड़ाया, इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला भागलपुर के मौलनाचक रेलवे लाइन की समीप का है
मामले को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित कर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि 18 जनवरी की दोपहर में भागलपुर पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की के द्वारा इंस्टाग्राम चैट के माध्यम से उत्तर प्रदेश का एक लड़का (मोहम्मद सलमान) जो मुंबई में रह रहा था। उन्हें भागलपुर बुलाकर उनका अपहरण कर लिया। एवं उसके साथ मारपीट की, अपहरण कर्ता के द्वारा अपहृत सलमान के परिजनों से फिरौती के रूप में 5 लाख रुपए की मांग किया था। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए SSP के निर्देश पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में DIU टीम ततारपुर एवं कोतवाली थाना के रूप में एक एसआईटी गठित की गई। गठित एसआईटी के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छापामारी प्रारंभ कर मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपराधियों का पीछा करते हुए मौलाना चक रेलवे लाइन के पास घेराबंदी करते हुए तीन घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया गया। मौके से दो अपराधी की गिरफ्तारी भी की गई। एक अपराधी भागने में सफल रहा। जिसकी पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है SP ने आगे बताया कि सराय स्थित एक मकान में उन्हें रखा गया था और उनके साथ मारपीट की गई थी। मारपीट में युवक जख्मी हो गए थे। जिन्हें इलाज करवाया गया। फिलहाल अपहरण कर्ता के द्वारा उन्हें लड़का को दूसरे ठिकाने पर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उन्हें धर दबोचा, उन्होंने अपहरण कर्ता के निशानदेही पर उक्त लड़की को भी हिरासत में लेकर थाने पर लाया गया है। और उससे भी पूछताछ की जा रही है। अपह्रत लड़के से एवं अपहरण कर्ताओं से भी पूछताछ की जा रही है। इस मामले में उन बिंदुओं पर विधि कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस ने मुंगेर जिला के तारापुर थाना क्षेत्र के पुरैनी बाजार निवासी मकसूद आलम के पुत्र मोहम्मद साहिल और मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र निवासी नौशाद के पुत्र नायर हाशमी को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल बरामद किया है। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More