‘पुष्पा 2: द रूल’ का डिजिटल धमाका – जानिए कब आ रहा OTT प्लेटफार्म पर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सुपरहिट फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि यह 30 जनवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल स्टारर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के डिजिटल रिलीज की घोषणा नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर की।यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगी, जबकि हिंदी दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

‘पुष्पा 2’ का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट का होगा, जिसमें 23 मिनट के अतिरिक्त दृश्य जोड़े गए हैं। यह फिल्म ‘पुष्पा रीलोडेड’ वर्जन के रूप में स्ट्रीम होगी, जिसमें नए और रोमांचक सीन्स दर्शकों के अनुभव को और भी बेहतर बनाएंगे।थिएटर में ‘पुष्पा 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में 1700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। रिलीज के 50 दिन बाद भी इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनी हुई है, और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी यह फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या डिजिटल दर्शकों के बीच भी यह फिल्म उतनी ही लोकप्रिय होगी जितनी सिनेमाघरों में रही। दर्शकों को 30 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब वे इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को घर बैठे देखने का आनंद ले सकेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article