पश्चिम चंपारण के बीच राहत सामग्री का वितरण किया मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए किन्नर समाज के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
पंडिताइन, खुशी और कृष्णा किन्नर ने बांटी राहत सामग्री
नौतन में राहत वितरण के दौरान पंडिताइन, खुशी किन्नर और कृष्णा किन्नर ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री बांटी। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों के बारे में जानकारी ली। राहत सामग्री के साथ उन्होंने परिवारों को आशीर्वाद भी दिया।
जिउतिया पर्व कर रही महिलाओं को भी मिली मदद
राहत वितरण के दौरान जिउतिया पर्व कर रही महिलाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। महिलाओं के बीच साड़ी, चूड़ा और पर्व से जुड़ी आवश्यक सामग्री वितरित की गई। किन्नर समाज की इस पहल से बाढ़ प्रभावित परिवारों में खुशी देखने को मिली।
आगे भी राहत वितरण जारी रखने का ऐलान
किन्नर समाज के सदस्यों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ा होना उनका सौभाग्य है। बाढ़ के कारण कई परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में छोटी-सी मदद भी पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत बन सकती है।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा किन्नर समाज की इस पहल को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे मानवता की मिसाल बताया।
पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-