- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में आगामी 9 फरवरी को होने वाले तेली हुंकार रैली को लेकर साहू समाज के अध्यक्ष एवं राजद मोरवा विधायक रणविजय साहू शनिवार को बिहार शरीफ पहुंचे। तेली हुंकार रैली बिहार शरीफ के खंदकपर रामचंद्रपुर सोहसराय महलपर देवीसराय समेत कई जगहों पर हुंकार रैली रथ के माध्यम से घूम-घूम कर लोगों को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
इसके बाद बिहार शरीफ के मुरारपुर मोहल्ले में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें तेली समाज के लोगों ने शिरकत की। इस बैठक में साहू समाज के अध्यक्ष रणविजय साहू ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने इस समाज को ठगने का काम किया है। आबादी के अनुसार हमारे समाज की भागीदारी हो इसके लिए हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। आपको मालूम होना चाहिए कि बिहार में एनडीए की सरकार में हमारे समाज के सात विधायक है लेकिन एक भी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी गई। लोकसभा में बिहार में 40 सीटे हैं लेकिन इसमें एक भी सीट हमारे समाज को नहीं दी गई।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
