AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार शरीफ में एक रोमांचक डे-नाइट क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार शरीफ में एक रोमांचक डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें सेखाना और इमादपुर के बीच खेले गए रोमांचक आठ ओवर के मुकाबले में सेखाना ने चार विकेट से जीत दर्ज की। इमादपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए, जिसके जवाब में सेखाना ने 39 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच की शुरुआत से पहले खिलाड़ियों ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया, जिसके बाद मुकाबले का आयोजन हुआ।

शानदार खेल प्रदर्शन के बाद राजद नेत्री आयशा फातिमा ने विजेता टीम सेखाना को ट्रॉफी और 7,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, उपविजेता टीम इमादपुर को 4,000 रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान की गई।इस मुकाबले ने खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार लम्हा बना दिया, जहां खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने मैच को और भी दिलचस्प बना दिया।इस अवसर पर आयशा फातिमा ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का एक बेहतरीन जरिया हैं। उन्होंने कहा, “आज के युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भावना भी जरूरी है। इसी मैदान से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।”