मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में लगे नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे, दिए करोड़ो कि सौगात

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गया,बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के क्रम में गया पहुंचे हैं. गुरुवार को वे सबसे पहले इमामगंज विधानसभा के लावावार पंचायत को पहुंचे थे. वहां कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव को पहुंचे. डैम का निरीक्षण किया. इसके बाद काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ देख हाथ हिलाते हुए उनकी और गए. फिर नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगे. बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में एक योजना से बने डैम का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने किया. निरीक्षण के क्रम में वे काफी संख्या में जुटी महिलाओं की ओर गए.

भीड़ में शामिल महिला और पुरुषों के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी गया को 14.37 अरब की राशि से योजनाओं की सौगातगया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तहत पहुंचे. सीएम ने गया जिले के तीन स्थानों पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया. तकरीबन 14.37 अरब की राशि से विभिन्न योजनाओं की सौगात गया जिले को दी, जिसमें विकास पूरक कई योजनाएं हैं. वहीं, गया के प्रभावती अस्पताल में बने स्मार्ट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया. यह हॉस्पिटल 48 करोड़ की लागत से बना है, जिसमें 29 करोड़ की लागत से भवन बनकर तैयार हुआ है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article