जहांगीरपुर बैसी में कोसी नदी किनारे भीषण कटाव, कटावरोधी कार्य ध्वस्त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में कोसी नदी असमय कटाव कर रही है। नवगछिया अनुमंडल के जहांगीरपुर बैसी में कटावरोधी कार्य पूरी तरह से ध्वस्त होकर जमींदोज हो गया। वहीं कटावरोधी कार्य का निचला हिस्सा कोसी में समा गया। असमय कटाव से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं साथ ही जिम्मेदारों पर सवाल भी खड़े कर रहे हैं। कटाव पर अधिकारियों की नजर नहीं पड़ रही है। जल संसाधन विभाग कटाव नजरअंदाज कर रहा है। यही स्थिति रही प्रशासन सुस्त रहे तो हालात बिगड़ सकते हैं। कटावरोधी कार्य की 1 महीने में पूरी तरह से स्थिति बदली है।

साल 2022 -23 में हुए भीषण कटाव में 50 से अधिक मकान कोसी में विलीन हो गए थे। इसके बाद साढ़े तीन करोड़ से कटावरोधी कार्य कराया गया था। यहां जल्द कार्य कराए जाने की जरूरत है। जुलाई अगस्त महीने में जलस्तर बढ़ने के बाद स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी। अभी कटावरोधी कार्य दुरुस्त कराए जाने की जरूरत है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article