बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी,जल्द मिलेंगी 6 नई ट्रेनें

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे इस साल राज्य को 6 नई ट्रेनों की सौगात देने जा रहा है। इनमें एक स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, एक फास्ट पैसेंजर ट्रेन और चार सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें उन व्यस्त रूटों पर चलाई जाएंगी, जहां यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी होती है।

नई ट्रेनों के संचालन की योजना-

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, पटना से दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, पटना-गया रूट पर एक फास्ट पैसेंजर ट्रेन भी शुरू की जाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।राजेंद्र नगर टर्मिनल और दानापुर स्टेशन से इन ट्रेनों का संचालन होगा।रेलवे अगले कुछ महीनों में इन ट्रेनों की शुरुआत करने की योजना बना रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना-दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत जल्द–

रेलवे बोर्ड इस साल ही पटना से नई दिल्ली के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना बना रहा है। यह ट्रेन यात्रियों को तेज, आरामदायक और बेहतर सफर का अनुभव देगी।दक्षिण भारत के लिए लंबी दूरी की ट्रेनेंबिहार से दक्षिण भारत के लिए दो नई सुपरफास्ट ट्रेनें शुरू करने की संभावना है।ये ट्रेनें पुणे, बेंगलुरु, सिकंदराबाद और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।इन रूटों पर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान टिकट मिलना मुश्किल होता है, इसलिए नई ट्रेनों से यात्रियों को राहत मिलेगी।

स्टेशन अपग्रेड और ट्रेनों की गति में सुधार-

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे में कई स्टेशनों का विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है।पटना-गया और पटना-डीडीयू मार्गों पर रेल पटरियों को बेहतर किया जा रहा है ताकि ट्रेनों की स्पीड बढ़ाई जा सके।वरिष्ठ अधिकारी हर हफ्ते इन रूटों का निरीक्षण कर रहे हैं।तेजी से पहुंचेगा यात्री, बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तारफिलहाल वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड सीमित रखी गई है, लेकिन अगले 3-4 महीनों में औसत गति बढ़ने की उम्मीद है।इससे यात्रियों को कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी।इन नई ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के लोगों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या बढ़ने से त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रा करना आसान हो जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article