महज 6 वर्ष के बच्चे ने किया चॉकलेट चोरी तो परिवार के कई लोगों को दुकानदार ने पहुंचा दिया अस्पताल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के मायागंज हॉस्पिटल से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां एक ही परिवार के चार लोग घायल हैं, एक तरफ यह घटना कही ना कहीं मानवता को शर्मसार कर रही है,जी हा एक नादान बच्चे के द्वारा दुकान से चॉकलेट चोरी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की मां बाप पति पत्नी सहित बच्चे भी अस्पताल पहुंच गए,पूरी मामला बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का है, जहां पर एक बच्चे ने गलती से दुकान से चॉकलेट चोरी कर लिया था, दुकान के मालिक टुनटुन मंडल ने बच्चे को रंगे हाथों पकड़ लिया , हालाकी बच्चे की उम्र महज 6 साल है.

वही बच्ची को छुड़ाने जब उसकी मां नीतू देवी दुकान गई थीं , नीतू देवी ने हमलावरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम बच्चे को छुड़ाने गए थे, जिसके बाद टुनटुन मंडल भूदेव मंडल उर्फ भूतों मंडल ने मेरे साथ हाथापाई कर जबरदस्ती करने का प्रयास किया और मेरा पहना हुआ गहना भी छीन लिया वही मेरे चिल्लाने पर मेरे ससुर लखन मंडल बचाने गए थे, हमलावरों ने एकजुट होकर बुरी तरह उन्हे भी पिटा, इसके बाद मेरे पति नवीन कुमार मंडल मेरी सास राधा देवी भी बचाने के लिए गई थी .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सबों ने मिलकर हम सब को दौड़ा-दौड़ा कर मारा और लहू लुहान कर दिया। घटना में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के भागलपुर जिले के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों ने बताया कि पहले से ही जमीनी विवाद था, दोनों एक दूसरे के पाटीदार हैं, उसी विवाद को लेकर आज हम लोगों पर हमला किया गया है। बच्चा को चॉकलेट चुराना तो एक बहाना था, हमला करने वालों में भूदेव मंडल, टुनटुन मंडल, मनोज मंडल, मंटू मंडल मनोज मंडल की पत्नी शमील थी, घायल पीड़ित परिजनों ने मांग करते हुए कहा कि जांच कर हमलावरों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article