आज के राशिफल में जाने ग्रहण का दशा और दिशा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK– मेष- पुरानी चिंताओं से छुटकारा मिलेगा, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा और व्यापार में वृद्धि होगी. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. अविवाहित व्यक्तियों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं और परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

वृष- आपकी वांछित उन्नति का मार्ग खुल जाएगा. दीर्घकालिक योजनाओं पर धन खर्च होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मधुर वाणी और चतुराई से काम बनेंगे. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. उद्योग में सफलता मिलेगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन- नई योजनाएं लागू होंगी और कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी. वाक्पटुता और चतुराई से बिगड़े हुए कार्य पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निर्माण कार्य में प्रगति होगी. संतानों से सुख प्राप्त होगा.

कर्क- अपनी संकल्प शक्ति को मजबूत बनाकर ही कार्य करें. विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा और आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. निराशा का अंत होगा, नए लोगों से संपर्क होगा और शुभ समाचार प्राप्त होगा.

सिंह-आर्थिक और व्यावसायिक परिस्थितियाँ सामान्य रहेंगी. मेहनत और प्रयास से विपरीत परिस्थितियाँ अनुकूल हो जाएँगी. आपके मित्र सहायक सिद्ध होंगे, मन में शांति का अनुभव होगा, सामाजिक विकास होगा और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.

कन्या-आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा. कार्यक्षेत्र में रुकावटें और विरोध का सामना करना होगा. विशेष प्रयास के बाद भी आंशिक सफलता मिलेगी. किसी के साथ विवाद और लेन-देन के कारण तनाव से बचें. निरर्थक दौड़-भाग और पारिवारिक अशांति मानसिक उलझनों को बढ़ाएगी.

तुला-आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा. कुछ आवश्यक कार्यों के संदर्भ में उत्साह मिलेगा. प्रभावशाली माध्यमों से लाभ होगा और सामाजिक-राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी. संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा.

वृश्चिक-हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नई व्यापारिक योजनाएँ सफल होंगी और आर्थिक लाभ होगा. पद, मान, मर्यादा और यश में वृद्धि होगी. सरकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा. आपका व्यक्तित्व निखरेगा और आत्मबल में वृद्धि होगी.

धनु- आपकी निराशा समाप्त होगी, विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, जिससे वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और बिगड़े हुए कार्य सफल होंगे. आपकी आजीविका से संबंधित कुछ प्रयास सफल होंगे. सत्ता या संगठन में आपकी स्थिति मजबूत होगी.

मकर- भूमि, मकान और स्थिर संपत्ति से संबंधित कार्य सफल होंगे. थोड़े प्रयास से ही रोजगार में आवश्यक कार्य पूरे होंगे. वाहन सुख प्राप्त होगा और व्यापारिक यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा और आकस्मिक धन लाभ की संभावना है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article