झारखंड बंगाल को जोड़ने वाली सड़क घंटों रही जाम, स्कूली बच्चे व रोगी घंटों तड़पते रहे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर से जिला प्रशासन की एक लापरवाही सामने आई है जहां बिजी सड़कों पर एक बड़े आम के पेड़ को कटवाया जा रहा है , ना ही कोई सुरक्षा और ना ही कोई ट्रैफिक रूल, ताजा मामला भागलपुर के सबौर रोड का है , भागलपुर के सबौर रोड स्थित रानी तालाब के पास देखते ही देखते मुख्य सड़क पर महाजाम लग गया, दोनों तरफ की गाड़ियां घंटों खड़ी हो गई, जबकि यह सड़क काफी व्यस्ततम सड़क में से एक है, यह सड़क बिहार को सीधे झारखंड और बंगाल से जोड़ती है ,इसी रास्ते से लोग कहलगांव पिरपैंती साहिबगंज होते हुए दूर-दूर तक जाते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा व्यस्ततम सड़कों पर आम के विशालकाय पेड़ को उसे समय काटा जा रहा था जब कई स्कूली बच्चे अपने घर जा रहे थे वहीं एक तस्वीर ऐसी भी उभर कर सामने आई है जहां रोगी को बड़े वहां से उतर कर किसी तरह मोटरसाइकिल से अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, वही आकर्षित कुछ लोगों ने कहा कि यह जिला प्रशासन की लापरवाही है इस तरह से पेड़ कटाई का काम कहीं से सही नहीं है यहां पर ना तो हम लोगों के लिए सुरक्षा की कोई व्यवस्था है और ना ही ट्रैफिक नियम का पालन किया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला प्रशासन इस पर खुद क्या संज्ञान लेती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article