भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अंगरक्षक ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अंगरक्षक ने कथित रूप से बंद कमरे में खुद को गोली मार ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या थी या हादसा, क्योंकि मामला जांच के दायरे में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल अंगरक्षक का नाम आशुतोष शर्मा है, जो गया जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने साथियों से कहा कि वह थोड़ा आराम करने जा रहे हैं।

इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए, जहां अचानक गोली चलने की आवाज आई। जब साथी पहुंचे तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़े हैं।घटना सचिवालय थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है पिस्टल साफ करते समय अचानक गोली चल गई हो।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आत्महत्या थी या एक दुर्घटनावश हुई घटना।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article