AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मध्य विद्यालय दोगच्छी बना रणक्षेत्र, मानसिक रूप से अस्वस्थ शिक्षक ने छात्रों और अभिभावकों पर किया हमला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय दोगच्छी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मानसिक रूप से अस्वस्थ शिक्षक ने स्कूल परिसर में जमकर उत्पात मचाया और बच्चों से लेकर अभिभावकों तक पर हमला कर दियाघटना शुक्रवार की है जब स्कूल के टीआरई-1 के तहत नियुक्त शिक्षक सवेंद्र कुमार ने अचानक अपना आपा खो दिया और छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। एक छात्र की आंख के पास गंभीर चोट आई, जिसकी शिकायत लेकर उसके अभिभावक और जिला परिषद सदस्य धनंजय मंडल स्कूल पहुंचे लेकिन बात संभलने के बजाय और बिगड़ गई।

सवेंद्र कुमार ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया और स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य पर भी लाठी से हमला करने की कोशिश की हालात बिगड़ते देख ग्रामीणों ने किसी तरह सवेंद्र को काबू में किया, हाथ-पैर बांधे और स्कूल गेट के बाहर छोड़ दियाबाद में डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सवेंद्र को हिरासत में लेकर स्कूल से बाहर ले गई।प्रभारी प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने बताया कि सवेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इसकी जानकारी पहले ही शिक्षा विभाग को दी जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।घटना के बाद स्कूल में डर और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं।