बिहार में मौसम में बदलाव, 29 अप्रैल तक गर्मी से राहत की संभावना, कई जिलों में अलर्ट जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में बढ़ती गर्मी और लू से परेशान लोगों को रविवार को मौसम से राहत मिली है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने ताजे पूर्वानुमान में अगले दो दिनों के दौरान बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इसके परिणामस्वरूप तापमान में गिरावट हो सकती है, और 29 अप्रैल तक गर्मी से राहत बनी रहेगी।इस मौसम को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के 15 जिलों के लिए ऑरेंज और 23 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 15 जिलों में भारी आंधी और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शहीओर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पुर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं। इन जिलों में 29 अप्रैल तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।राज्य के अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें राजधानी पटना के साथ-साथ सिवान, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगुसराय, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, गया और आरा शामिल हैं। इन जिलों में अगले दो दिनों के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है।पटना मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले 72 घंटों में राज्य में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article