अजगैबीनाथ गंगा घाट में अक्षय तृतीया पर्व को लेकर हजारों भक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में लगाई डुबकी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में अक्षय तृतीया को लेकर बिहार एवं झारखंड के हजारों भक्त गंगा में डुबकी लगाने पहुंचे आपको बताते चलें कि अक्षय तृतीया का दिन शुभ होने पर बिहार झारखंड के हजारों श्रद्धालु अजगैवीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गांगा जल लेकर अजगैवीनाथ मंदिर स्थीत बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण किया.

ऐसी मान्यता है की आज के दिन गंगा जल चढ़ाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.. इस लिए खासकर बिहार झारखंड के हजारों श्रद्धालु अजगैवीनाथ धाम पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा में डुबकी लगाकर गांगा जल लेकर बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाते हुए जीवन में सुख शांति की कामनाएं करते हुए देखे गए और जीन भक्तों का मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है वो आज के दिन ही गंगा घाट पर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम भी करते है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी को लेकर आज भक्तों में काफी उत्साह देखा गया, इस दरम्यान थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के द्वारा गंगा घाट से लेकर चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे,नगर परिषद के द्वारा गंगा घाट से लेकर पुरे शहर में साफ सफाई कराया गया है , अंचल पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगा घाट में एसडीआरएफ टीम में भी लगाया गया है/कुल मिलाकर ख सकते है की अक्षय तृतीया पर्व आज धूम धाम से मनाया जा रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article