जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार के आठ लोग बुरी तरह जख्मी, थाना प्रभारी की कार्यशैली पर उठे सवाल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर अकबरनगर थाना क्षेत्र में एक पुराने जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है किशनपुर फतेहपुर गांव में दबंगों ने एक ही परिवार के करीब आठ लोगों को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं घायल धीरेंद्र यादव के अनुसार यह विवाद 22 डिसमिल जमीन को लेकर वर्षों से चला आ रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले भी इस मामले में तीन बार थाना में आवेदन दिया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह चौथी बार है जब विवाद ने हिंसक मोड़ लिया है घायलों में धीरेंद्र कुमार यादव, आदित्य कुमार, प्रद्युम्न कुमार, प्रशांत कुमार, लक्ष्मी देवी, सोनाली कुमारी, अंजली कुमारी, नविता देवी और प्रियंका देवी शामिल हैं धीरेंद्र यादव ने यह भी बताया कि हमला करने वालों में एक आर्मी का जवान भी शामिल था।

घायल परिवार ने रोहित यादव, दीपक यादव, नितेश यादव, समीर यादव, अमित कुमार और मनोज यादव के ऊपर आरोप लगाया है परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने अकबरनगर थाना अध्यक्ष से बार-बार गुहार लगाई, तो उनकी किसी ने नहीं सुनी। अब थक हार कर परिवार सीधे वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा है डर और असुरक्षा का आलम यह है कि पीड़ित परिवार अस्पताल जाने के बजाय सीधे एसपी कार्यालय पहुंचा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


फिलहाल इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई होती है यह देखना होगा। लेकिन सवाल यह जरूर उठता है जब न्याय के लिए आम नागरिकों को इतनी मशक्कत करनी पड़े, तो सुरक्षा की गारंटी कौन देगा

बाइट –धीरेंद्र प्रसाद यादव धायल

बाइट —नवीता कूमारी धायल

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article