बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा: पटना में रोड शो, भाजपा बैठक और…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार विधानसभा चुनाव अब कुछ ही महीनों की दूरी पर हैं, और इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज़ कर दिया है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

अपने दौरे की शुरुआत पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के उद्घाटन से करेंगे। इसके बाद वह ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पटना की सड़कों पर रोड शो करेंगे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ता और नेता उनका भव्य स्वागत करेंगे। इस रोड शो को पार्टी की ताकत दिखाने और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के एक अहम मौके के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पीएम मोदी पहली बार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस बैठक में प्रखंड और बूथ स्तर के नेताओं से संगठनात्मक मजबूती, चुनाव रणनीति और अधिकतम सीटों पर जीत सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श होगा।

दौरे के दूसरे दिन, यानी 30 मई को, प्रधानमंत्री रोहतास जिले के बिक्रमगंज में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहाँ लगभग तीन लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस अवसर पर वह राज्य की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें पटना-आरा-सासाराम स्टेट हाईवे, बिहटा एयरपोर्ट, बनारस-रांची 6 लेन एक्सप्रेसवे और नवीन नगर थर्मल पावर प्लांट जैसी बड़ी योजनाएं शामिल हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article