प्रेमिका के धोखे से गुस्साए युवक ने लहराई पिस्टल, वीडियो हुआ वायरल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी से एक बार फिर सनसनीखेज वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक बीच सड़क पर पिस्टल लहराते नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि News Pr इसकी पुष्टि नहीं करता है।वीडियो में एक युवक और युवती के बीच तीखी बहस होती देखी जा सकती है। युवक दावा कर रहा है कि युवती पहले उसकी गर्लफ्रेंड थी लेकिन अब उसने किसी और से संबंध बना लिए हैं। वहीं युवती साफ तौर पर कहती नजर आ रही है कि वह अब अपने पूर्व प्रेमी से कोई लेना-देना नहीं रखती और किसी अन्य के साथ रिलेशनशिप में है।

बताया जा रहा है कि यह मामला पटना के मरीन ड्राइव इलाके का है, जहां तीन लोगों के बीच हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने राहगीरों को भी चौंका दिया। बहस के दौरान युवक ने गुस्से में आकर अपनी कमर से पिस्टल निकाल ली और युवती को डराने की कोशिश की। युवती भी बिना डरे उसे खरी-खोटी सुनाती दिखी।फिलहाल इस वायरल वीडियो की पुष्टि पटना पुलिस द्वारा नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है। युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर हथियार निकालने की घटना अब कानून व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article