मुख्य सचिव ने विकास कार्यों का लिया जायजा, एयरपोर्ट निर्माण को लेकर किया निरीक्षण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्य सचिव अमत लाल मीणा बिहटा में विकास कार्यों का जायजा लिया . मुख्य सचिव ने दानापुर बिहटा एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ सड़कों का निरीक्षण किया और कई दिशा निर्देश दिए. निर्माण कार्य में लगे एजेंसियों को भी जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश भी दिया. इस दौरान पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के अलावा पटना जिले के कई वरीय अधिकारी मौजूद थे.

उन्होंने भी बिहटा में बनने जा रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण से संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि बिहटा चौक पर जाम एक बड़ी समस्या है और जाम से निजात के लिए डीएम और जिले के अन्य अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं. इसके अलावा बिहटा से परेव तक फोर लाइन रोड का निर्माण भी शुरू किया जाना है जिसको लेकर निरीक्षण किया गया हैं. सरकार ने जमीन अधिग्रहण कर लिया है और जमीन अधिग्रहण में कोई समस्या नहीं आ रही है. यह एलिवेटेड रोड देश का सबसे लंबा रेलवे रोड होगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article