भागलपुर के आहुति गांव में 70 साल से सड़क नहीं, इलाज और पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के हरियो पंचायत का आहुति गांव आज़ादी के 70 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है ग्रामीणों ने इसको लेकर आज उप विकास आयुक्त से मिलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की यह गांव में आज भी सड़क, अस्पताल और स्वच्छ पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है ग्रामीणों की मानें तो गांव में आज तक एक भी पक्की सड़क नहीं बनी ग्रामीण ने कहा की जब से हम होश में आए हैं तब से यही देखे हैं ना सड़क है,ना अस्पताल, और आंगनबाड़ी भी महीनों बंद रहता है बीमार को ले जाना सबसे बड़ी परेशानी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गांव में नल-जल योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है गंदे पानी और स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव ने ग्रामीणों की ज़िंदगी मुश्किल बना दी है आज आक्रोशित ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह से मिलकर आवेदन सौंपा और गांव की स्थिति सुधारने की माँग की उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हमने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम गांव जाकर जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगी इसके आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगीअब देखना यह होगा कि प्रशासन की यह कार्यवाही कागज़ों तक सीमित रहती है या फिर वास्तव में गांव की तस्वीर बदलती है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article