तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले की सुनवाई…, 21 जून को होगा…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में आज सुनवाई होनी थी, लेकिन यह टल गई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को एक अहम निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 21 जून तय की है।मिली जानकारी के अनुसार, ऐश्वर्या राय की ओर से पेश होने वाले मुख्य वकील नीलांचल चटर्जी अदालत में उपस्थित नहीं हो पाए। उनकी जगह मौजूद जूनियर वकील ने कोर्ट से कुछ और समय की मांग की, जिसके तहत दो सप्ताह की मोहलत मांगी गई। कोर्ट ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली तारीख निर्धारित कर दी।

कोर्ट ने दोनों पक्षों को यह स्पष्ट निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई के दौरान उनके सीनियर वकील अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। तेजप्रताप यादव की ओर से आज वरिष्ठ अधिवक्ता जगन्नाथ सिंह अदालत में उपस्थित थे, लेकिन ऐश्वर्या की ओर से सीनियर वकील की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई टाल दी गई।गौरतलब है कि हाल ही में तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर भी विवाद गहराता जा रहा है। इसी के मद्देनज़र, आज की सुनवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। हालांकि, कोर्ट की कार्रवाई स्थगित होने के चलते कोई झड़प या वाद-विवाद नहीं हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article