मुजफ्फरपुर में एक किशोरी का डेड बॉडी बरामद, हत्या की आशंका – जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर से फिर एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है, जहा सुबह सुबह कुढ़नी थाना क्षेत्र में एक नाबालिक किशोरी का शव मिला, शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ उमर परि. बताया गया की मृतका किशोरी अपने नानी के घर आई हुई थी. जिसका डेड बॉडी संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. वही घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. लोगो के बीच कई तरह के चर्चाओं का बाजार गर्म है.

इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. पूरा मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहा एक सुनसान जगह पर आज सुबह लोगो की नजर एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती के डेड बॉडी पर पड़ी. जिसके बाद देखते ही देखते यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई. घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुट गई जिसके बाद नाबालिग युवती की पहचान हुई.एसडीपीओ पश्चिमी 2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया की नहर के पास एक नाबालिक किशोरी का शव पाया गया है, उन्होंने बताया की देखने से प्रतीत होता है की दम घोट कर की हत्या की गई है, हालाकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा की घटना कैसे हुई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article