एनएच 31 पर अनियंत्रित पिकअप पेड़ से टकराई, बाल बाल बचे बाइक सवार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (एनएच-31) पर नवगछिया के मकनपुर चौक अनुमंडल पदाधिकारी के आवास के ठीक सामने एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया हादसे में ठीक पीछे से आ रहे बाइक सवार अमरदीप ठाकुर की सतर्कता और धीमी गति के कारण एक बड़ा हादसा टल गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप चालक को चलाते समय झपकी आ गई थी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जैसे ही वाहन चौराहे पर लगे ब्रेकर के पास पहुँचा, चालक ने संतुलन खो दिया और गाड़ी अचानक यू-टर्न लेते हुए सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई पिकअप नवगछिया से पूर्णिया की ओर जा रही थी इस दौरान बाइक से आ रहे अमरदीप ठाकुर, पिता- दयानंद ठाकुर, साकिन- कुमादपुर, थाना रंगरा चौक, किसी तरह खुद को संभाल पाए उनकी बाइक की गति धीमी होने के कारण वे गंभीर रूप से घायल होने से बच गए हालांकि, उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उनकी बाइक पर लदा फल सड़क पर बिखर गया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और जांच में जुट गई है सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की बड़ी क्षति नहीं हुई.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article