कोरोना के प्रकोप से बचाव की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद,भागलपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह तैयार..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर देशभर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं लगभग हर राज्य से एक-दो नए मामलों की पुष्टि हो रही है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है संभावित तीसरी या चौथी लहर की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त किया जा रहा है और चिकित्सा संस्थानों में तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं भागलपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल किया गया इस ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा करना था मॉक ड्रिल के दौरान प्लांट के संचालन,ऑक्सीजन की सप्लाई और उसकी गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई 1000 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) क्षमता वाला यह ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से चालू कर दिया गया है और चिकित्सकों की मानें तो यह प्लांट किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है.

आवश्यकता पड़ने पर इसकी क्षमता को और भी बढ़ाया जा सकता है इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और टेक्निकल स्टाफ मौजूद रहे अधीक्षक ने बताया कि यह मॉक ड्रिल स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार की गई है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अगर कोरोना के मामले अचानक बढ़ते हैं, तो अस्पताल के पास पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध रहे कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए, सिर्फ मेडिकल व्यवस्थाएं ही नहीं, बल्कि आम लोगों को भी जागरूक रहने की जरूरत है विशेषज्ञों के अनुसार, मास्क पहनना, हाथों की नियमित सफाई और भीड़भाड़ से बचना अभी भी बेहद ज़रूरी है टीकाकरण की दोनों खुराक लेने और बूस्टर डोज़ लगवाने पर भी स्वास्थ्य विभाग लगातार ज़ोर दे रहा है भागलपुर सदर अस्पताल का यह ऑक्सीजन प्लांट न सिर्फ शहर के लिए, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी बड़ी राहत बन सकता है अगर संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो इस प्लांट की मदद से गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति दी जा सकेगी

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article