सदर अस्पताल में जच्चा-बच्चा किट का वितरण, महिलाओं को मिला सरकार की योजना का लाभ

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार सरकार द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई पहल के तहत अब प्रसव के पश्चात महिलाओं को जच्चा-बच्चा किट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस किट में जरूरी दवाइयों के साथ-साथ पोषण युक्त आहार और साफ-सफाई की सामग्रियां शामिल हैं जिससे नवजात शिशु और माताओं को बेहतर देखभाल मिल सके इसी योजना के अंतर्गत सोमवार को भागलपुर सदर अस्पताल में कई नवप्रसूता महिलाओं को यह किट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सदर अस्पताल प्रभारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार ने महिलाओं को किट सौंपा और इसके महत्व की जानकारी दी।अस्पताल प्रभारी डॉ राजू कुमार ने बताया कि यह योजना सरकार की जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से राज्य भर में प्रसव के बाद महिलाओं को समुचित पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।लाभान्वित महिला मुस्कान ने सरकार की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article