होम गार्ड की दक्षता परीक्षा मे पहुंचे सैकड़ों की संख्या में अभ्यार्थी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर बिहार होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए दूर-दराज़ से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ पहुँचे हैं लेकिन भीषण गर्मी और प्रशासनिक तैयारी में भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है अभ्यर्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन पर ग़रीब व्यवस्था का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है, लेकिन स्टेडियम परिसर या उसके आसपास पीने के साफ पानी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है .

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक अभ्यर्थी ने नाराज़गी जताते हुए कहा, “हम लोग दौड़ लगाकर थक जा रहे हैं, लेकिन पीने के लिए एक बूंद साफ पानी नहीं मिल रहा। मजबूरी में हम लोग चापाकल का गंदा पानी पी रहे हैं वहीं एक अभिभावक ने कहा, इतनी भीड़ और इतनी गर्मी में कम से कम पानी की व्यवस्था तो होनी चाहिए थी। ये स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।स्थानीय लोगों का भी कहना है कि इस तरह के बड़े आयोजनों के दौरान प्रशासन को न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। कहीं भी प्राथमिक चिकित्सा शिविर, शौचालय या ठंडा पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और क्या आगे के दिनों में ऐसी लापरवाहियों पर रोक लगाई जाएगी या फिर हर बार अभ्यर्थियों को ऐसे ही कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article