AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नौकरी का तोहफा, मद्य निषेध और निबंधन विभाग में बंपर बहाली

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज़ी से शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में भी व्यापक स्तर पर नियुक्तियां की जा रही हैं। इस विभाग में कुल 2180 पदों पर सीधी बहाली की जाएगी, जबकि 1245 पदों को प्रोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा।

सबसे ज्यादा भर्ती मद्य निषेध सिपाही के पदों पर

विभाग द्वारा सबसे अधिक 1603 पद मद्य निषेध सिपाही के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनकी बहाली केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के जरिए की जाएगी। वहीं, 440 पद निम्नवर्गीय लिपिक (निबंधन) के लिए निर्धारित हैं, जिनकी भर्ती का जिम्मा बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) को सौंपा गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विभिन्न पदों पर आयोगों के माध्यम से होगी बहाली

इसके अलावा अन्य पदों की भर्ती संबंधित आयोगों के माध्यम से होगी:

  • 79 पद कार्यालय परिचारी (मूल कोटि) – बिहार तकनीकी सेवा आयोग
  • 28 पद अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) – बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग
  • 14 पद अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक – बिहार लोक सेवा आयोग
  • 7 पद वाहन चालक – बिहार तकनीकी सेवा आयोग
  • 9 पद आशुलिपिक ग्रेड-3 – बिहार कर्मचारी चयन आयोग

विभाग में भारी पद रिक्त, प्रोन्नति से भी भरे जाएंगे पद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिलहाल मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग में कुल 6707 स्वीकृत पदों में से 3526 पद खाली हैं। निबंधन विभाग की स्थिति सबसे चिंताजनक है, जहां 490 उच्चवर्गीय लिपिक पदों में केवल 51 कर्मचारी कार्यरत हैं। बचे हुए 439 पदों को प्रोन्नति के जरिए भरा जाएगा।

इसी तरह, निम्नवर्गीय लिपिक के 900 पदों में 329 पद भरे हुए हैं, जबकि बाकी 571 में से 135 पद प्रोन्नति और 436 पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे। वहीं, ASI और इंस्पेक्टर के सभी खाली पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। इसके अलावा, दारोगा के 50% रिक्त पदों पर भी प्रमोशन से नियुक्ति की जाएगी। सिपाही की नई बहाली के बाद पहले से कार्यरत सिपाही, एएसआई और दरोगाओं को प्रोन्नति का लाभ मिलेगा।