पटना को मिली नई सौगात, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना के लोगों को जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे। इस एलिवेटेड सड़क के शुरू होने से पटना के दक्षिणी क्षेत्रों में आवागमन अब पहले से कहीं ज्यादा सुगम और तेज़ हो जाएगा।

करीब 1400 करोड़ रुपये की लागत से बनी यह सड़क परियोजना भूपतिपुर से लेकर पुनपुन (एनएच-22) तक फैली है। इसके अंतर्गत एलिवेटेड और एट-ग्रेड दोनों तरह की सड़कों का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा इस लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन इसकी अध्यक्षता करेंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस ऐतिहासिक परियोजना के उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे, जिनमें पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र की सांसद मीसा भारती, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, गोपाल रविदास, विधान पार्षद नीरज कुमार, नवल किशोर यादव, रविंद्र प्रसाद सिंह और कार्तिक कुमार प्रमुख रूप से आमंत्रित हैं।

पहला चरण तैयार, अब मिनटों में तय होगी दूरी

सड़क परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण के तहत सिपारा से महुली तक एलिवेटेड रोड का काम पूर्ण हो चुका है। अब भूपतिपुर के पास बने रैंप से होकर यात्री सिपारा से महुली की दूरी सिर्फ 5-6 मिनट में तय कर सकेंगे, जो पहले घंटों लगते थे।

दूसरे चरण में जारी निर्माण

दूसरे चरण के तहत मीठापुर से सिपारा तक करीब 2.10 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड सड़क का निर्माण हो रहा है, जिसे नवंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं महुली से पुनपुन तक लगभग 2.20 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क भी विकसित की जा रही है, जिससे दक्षिण बिहार के जिलों—जैसे गया, अरवल, जहानाबाद और बिहारशरीफ—की ओर सफर करना बेहद आसान हो जाएगा।

इस परियोजना के शुरू होने से न केवल राजधानी पटना के दक्षिणी हिस्सों में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि रोजाना सफर करने वालों के लिए यह एक राहत की सांस होगी। जाम से जूझ रहे लोगों को अब समय की बचत के साथ बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article